उत्तराखंड: नैनीताल सहित 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं, वहीं प्रशासन ने एहतियातन गंगा घाटों को खाली करा दिया है।

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में भूस्खलन, जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई नैनीताल निवासी महिला ट्रैकर रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश जारी
Ad

इधर, शुक्रवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 293 मीटर के करीब 292.90 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मीटर के निकट 338.97 मीटर पर बह रही है। दोनों ही स्थानों पर तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं और प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीबीआई का बड़ा एक्शन...बीआरओ भ्रष्टाचार मामले में पांच जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ राहत चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। गंगा किनारे बसे लोगों को सतर्क किया गया है और घाटों से हटने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्मृति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश को किया याद, विधायक सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। मौसम विभाग ने रात में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने पर्यटकों और चारधाम यात्रियों से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करने की अपील की है।

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने और आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page