Haldwani: स्मार्ट मीटर लगते ही आया 65 लाख 40 हजार रुपये का बिजली बिल, व्यापारी परिवार के उड़े होश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के मटर गली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से जुड़ा बिजली बिल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान का करीब एक महीने का बिजली बिल 65 लाख 40 हजार रुपये आने से व्यापारी परिवार में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा ऐतराज जताया है।

जानकारी के अनुसार, मटर गली के व्यापारी जसवीर सिंह, प्रोपराइटर जस्सी दी लस्सी के पुत्र जसपाल सिंह ने गुरुवार सुबह व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुकान पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद करीब एक महीने का बिजली बिल 65 लाख 40 हजार रुपये आया है। जबकि परिवार द्वारा पूर्व के सभी बिजली बिलों का भुगतान नियमित रूप से समय पर किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 3 मार्च 2025

अचानक इतनी बड़ी धनराशि का बिल आने से पूरा परिवार मानसिक तनाव और परेशानी में है। परिवार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिल की तत्काल जांच कर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि वास्तविक खपत के अनुसार बिल का भुगतान किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नैनीताल से दिल्ली–देहरादून के लिए अतिरिक्त बसें, होली पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने विद्युत विभाग के जेई साकेब से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली और महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक, एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और बिल में हुई गड़बड़ी का पता लगाकर उपभोक्ता को राहत देने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विधानसभा का विशेष सत्र, विकास पर होगी चर्चा

व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, लेकिन यदि इनके कारण इस तरह के असामान्य बिजली बिल सामने आते हैं तो विभाग को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। एसोसिएशन ने विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित व्यापारी परिवार को राहत दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page