Haldwani: पत्नी से विवाद के बाद कमरे में बंद हुआ राजेश, दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला शव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पत्नी से कहासुनी के बाद युवक खुद को कमरे में बंद कर बैठा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बरेली के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी राजेश (37) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजेश करीब तीन महीने पहले काम छोड़कर बिंदुखत्ता आया था। वह घोड़ानाला स्थित अपने ससुराल में रह रहा था और रोजगार की तलाश कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पुष्पवर्षा से गूंज उठा धाम

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी बात को लेकर राजेश का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ससुराल वालों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो राजेश फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, बोले- गायक दलेर और मिक्का सिंह से करूंगा बात
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page