नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल व उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने संभाला दायित्व

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई, जबकि सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में ककोड़ से डीकर सिंह मेवाड़ी, ओखलकाण्डा मल्ला से प्रमोद सिंह, ढोलीगांव से बहादुर सिंह नगदली, दीनीतल्ली से पूनम बिष्ट, सरना से रेखा देवी, गहना से ज्योति आर्या, दाड़िमा से निधि जोशी, सूपी से पुष्पा नेगी, चापड़ से तरूण कुमार शर्मा, चौखुटा से दीप सिंह बिष्ट, सिमलखॉ से संजय बोहरा, सावल्दे पश्चिम से दीप चन्द्र, मालधनचौड़ (चन्द्रनगर) से अनीता आर्य, गैबुआ से अरनव कम्बोज, तलिया से हेमचन्द्र नैनवाल, चिल्किया से सीता देवी, गुलजारपुरबंकी से अनिता आर्य, देवलचौड़ बन्दोबस्ती से दीपा देवी दर्मवाल, रामसिंह आनड़ी से छवि काण्डपाल, जग्गीबंगर से दीपा चन्दोला, जंगलियागांव से विपिन सिंह जंतवाल, मेहरांगांव से जिशान्त कुमार, ज्योलीकोट से देवकी बिष्ट, अमृतपुर से हेम भट्ट और भवाली गांव से यशपाल आर्य शामिल रहे।

हालांकि कांग्रेस की पुष्पा नेगी सहित बड़ौन से मीना देवी और दाड़िमा से निधि जोशी शपथ नहीं ले सकीं। गौरतलब है कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान कथित अपहरण और बाद में स्वेच्छा से मतदान न करने का वीडियो भेजने वाले सदस्य—डीकर मेवाड़ी, प्रमोद कोटलिया, तरुण शर्मा, दीप सिंह बिष्ट और विपिन जंतवाल—ने भी शपथ ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ‘बिल जमा करो वरना अंधेरा झेलो’...4.1 करोड़ बकाया पर ऊर्जा निगम की अंतिम चेतावनी, 23 मार्च से बंद होंगी स्ट्रीट लाइट्स

कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार विश्नोई ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैड़ा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, शांति मेहरा, सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, दीपक मेहरा, राज्य आंदोलनकारी मोर्चा अध्यक्ष गणेश बिष्ट, डॉ. सुरेश डालाकोटी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरमवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page