Uttarakhand: पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का निधन, ड्यूटी के बीच तबीयत बिगड़ने से मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी संजय खाती वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में रुद्रपुर पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने परिवार के साथ कोतवाली स्थित पुलिस आवासीय परिसर में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, पर्वतीय जिलों में 24 सितंबर तक अलर्ट

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौटे। दिन में आराम करने के बाद शाम को सो गए। रात में जब ड्यूटी पर जाने का समय हुआ तो वह नहीं उठे। करीब रात 10 बजे उनकी पत्नी ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के सक्षम दर्शन बने राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियन

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

इस बीच जितेंद्र चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

You cannot copy content of this page