Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए अब देनी होगी ₹1100 सहयोग राशि

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और आम श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। अब बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में प्रोटोकॉल के तहत आने वाले वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये सहयोग राशि ली जाएगी। इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने आदेश जारी कर दिए हैं।

चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है और दोनों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले कई श्रद्धालु वीआईपी सिफारिशों के आधार पर मंदिर परिसर के गेट नंबर-2 तक पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में भीड़ बढ़ने और व्यवस्थाएं प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पटाखा बनाने की सामग्री में विस्फोट से कमरे की छत उड़ी, एक गंभीर रूप से घायल

इसी को देखते हुए बीकेटीसी ने अपनी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन किया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकॉल के आधार पर दर्शन कराने से पहले निर्धारित सहयोग राशि जमा करनी होगी। साथ ही मंदिर परिसर में संचालित प्रोटोकॉल कार्यालय को नीलकंठ विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार से प्राप्त प्रोटोकॉल सूचना के आधार पर यहीं से दर्शन पर्ची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 83 की उम्र में हिम्मत की उड़ान...ब्रिटिश महिला ने शिवपुरी में लगाई 117 मीटर की छलांग...देखें वीडियो

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य वीआईपी दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और सामान्य श्रद्धालुओं को कम समय में सुगमता से दर्शन कराना है। उन्होंने कहा कि समिति की प्राथमिकता लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना है, ताकि यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में टैक्स चोरी का खेल: करोड़ों की सेंध, सिस्टम खामोश… सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ पर बड़ा सवाल

You cannot copy content of this page