उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो चरणों में होंगे चुनाव

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों के कुल 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। सभी जिलों में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, महिला नीति समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नामांकन प्रक्रिया 2 से 5 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई के बीच होगी, जबकि 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

पंचायत चुनाव के तहत 89 विकासखंडों में निम्नलिखित पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा:

  • ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587 पद
  • ग्राम प्रधान: 7,499 पद
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974 पद
  • जिला पंचायत सदस्य: 358 पद
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत, चार घंटे बाधित रहा हाईवे

नामांकन प्रक्रिया संयुक्त रूप से चलेगी, लेकिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन दोनों चरणों के अनुसार अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

चुनाव की प्रमुख तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:

  • पहले चरण का मतदान: 24 जुलाई
  • दूसरे चरण का मतदान: 28 जुलाई
  • परिणाम घोषित होने की तिथि: 31 जुलाई
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में छिड़ा चिपको आंदोलन 2.0, 3300 पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी थी। आयोग का मानना है कि आगामी दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page