Weather Update: उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के बीच भड़की हिंसा, 400 से अधिक हिंदुओं का पलायन, इंटरनेट सेवा बंद

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्र ने गंगा में लगाई छलांग...सुसाइड नोट में लिखा– ‘मैं असफल इंसान हूं’, साथियों का फूटा गुस्सा

मौसम में आए इस बदलाव से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दोमुंहा सांप के साथ तीन गिरफ्तार

यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है। प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page