Uttarakhand: ट्रेन के झटके से हाथ से छूटा नवजात का शव, रेलवे ट्रैक पर गिरा, दंपती सदमे में

खबर शेयर करें

लक्सर (रुड़की): देहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात का शव ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना ऐथल और लक्सर रेलवे स्टेशन के बीच पथरी पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले महिला ने लक्सर अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिस पर उसे हरिद्वार के मेला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह नवजात की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षा निदेशक प्रकरण के बाद एक्शन में सरकार, सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा को लेकर नई एसओपी जारी

दंपती नवजात के शव को लेकर हरिद्वार से डीएलएस पैसेंजर ट्रेन के जरिए वापस लौट रहे थे। बताया गया कि बच्चे का पिता ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। ट्रेन जब ऐथल और लक्सर स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक तेज झटका लगा। इसी दौरान ट्रेन का दरवाजा तेजी से आकर व्यक्ति से टकराया और उसके हाथ से नवजात का शव छिटककर नीचे जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: मौसम बिगड़ने से आदि कैलाश यात्रा में खलल, आज से जारी होंगे इनर लाइन परमिट

घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने दंपती पर जानबूझकर शव फेंकने का आरोप भी लगाया। वहीं पिता ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और ट्रेन मैनेजर को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर लक्सर लाई। उपनिरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि दंपती बच्चे की मौत के बाद मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम-हेमकुंड यात्रा पर सीएम धामी का बड़ा संदेश...बोले- अफवाहों से बचें, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि दंपती द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page