दिल्ली प्रदूषण संकट: कल से 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार का मुआवजा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हालात लगातार बिगड़ते प्रदूषण के कारण गंभीर बने हुए हैं। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य होगा।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि राजधानी में ग्रेप 4 लागू है। पर्यावरण विभाग और CAQM द्वारा जारी नियमों के तहत कल से सभी प्रतिष्ठानों में केवल 50% ही अटेंडेंस रहेगी। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: राउरकेला में नौ-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट गंभीर, 6 यात्री घायल

इसके अलावा, सरकार ने ग्रेप 3 में काम बंद होने से प्रभावित रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में देने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि यह मदद 16 दिन तक बंद रहने वाले कंस्ट्रक्शन कार्यों के दौरान आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: आचार्य बालकृष्ण सीबीआई कोर्ट में पेश, पूर्व प्रिंसिपल के बयान होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

कपिल मिश्रा ने बताया कि ये नियम कल से लागू होंगे और सभी प्रतिष्ठान सुनिश्चित करें कि कर्मचारियों का अटेंडेंस 50% से अधिक न हो। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए यह कदम सरकार की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के तहत उठाया गया है।

You cannot copy content of this page