Uttarakhand: सल्ट में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी फरार, गांव में सनसनी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चार दशक बाद नंदा देवी शिखर पर फिर चढ़ाई की तैयारी, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शुक्रवार सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई संपन्न कराई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दयारा बुग्याल से लापता एमबीए छात्रा का 28 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजन अब बागेश्वर धाम में लगाएंगे अर्जी

प्राथमिक जांच में महिला की मौत मारपीट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शादी समारोह के लिए मिलेंगे अधिकतम दो सिलेंडर, डीएम ने जारी की एसओपी

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page