कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम बरकरार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: नवंबर महीने की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों की रसोई के बजट में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में गिरावट: डॉलर की मजबूती और महंगाई की आशंका से फिसले दाम, एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर दबाव में

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत ₹1590.50 हो गई है, जो अक्टूबर के मुकाबले ₹5 सस्ती है। पिछले महीने यह सिलेंडर ₹1595.50 में मिल रहा था। इसी तरह, कोलकाता में कीमत में सबसे अधिक ₹6.50 की कटौती की गई है, जहां अब यह सिलेंडर ₹1694 में उपलब्ध है। मुंबई में इसका नया रेट ₹1542 और चेन्नई में ₹1750 तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 3 साल से सूखा ‘जीवनधारा’ फिर बहेगा...सारा योजना से प्राचीन स्रोत को मिलेगा नया जीवन

गौरतलब है कि अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब ₹15 की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। नवंबर की शुरुआत में इस मामूली कमी से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, इसलिए आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस के मोर्चे पर राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1649 सहायक अध्यापकों के पदों पर होगी भर्ती, शासन ने आदेश जारी किया...जिलेवार होगी नियुक्ति प्रक्रिया
Ad

You cannot copy content of this page