हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद…सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली, अब 16 दिसंबर को होने की संभावना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले की सुनवाई बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित थी, लेकिन समयाभाव के चलते मामला एक बार फिर टल गया। मामले को चीफ जस्टिस की बेंच में केस नंबर 23 पर सूचीबद्ध किया गया था, जबकि नंबर 15 पर लगे मामले की सुनवाई लंबी खिंच जाने के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी। अब संभावना जताई जा रही है कि यह मामला 16 दिसंबर को सूचीबद्ध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  घोटाला: 2811 क्विंटल चावल गायब, 98.47 लाख की चपत, राइस मिल के दो निदेशक व लेखाकार पर FIR

हल्द्वानी में दिनभर सतर्कता, सुरक्षा कड़ी

सुनवाई को लेकर हल्द्वानी में पुलिस और जिला प्रशासन पूरे दिन हाई अलर्ट पर रहा। बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह सख्त रखी गई।

  • हर एंट्री पॉइंट पर बैरिकेडिंग
  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती
  • बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक
  • स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने पर ही प्रवेश
यह भी पढ़ें 👉  रायगढ़ में बेकाबू भीड़ का तांडव...महिला थाना प्रभारी की पिटाई, पुलिस व जिंदल कंपनी के वाहन फूंके

प्रशासन ने बताया कि बीते वर्ष अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जा रही है।

हजारों परिवारों की उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट की ओर

यह मामला 4365 मकानों और हजारों परिवारों से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले एक वर्ष से इस प्रकरण की सुनवाई चल रही है। 2 दिसंबर की निर्धारित सुनवाई भी समयाभाव के कारण टलकर 10 दिसंबर हुई थी, लेकिन आज फिर सुनवाई न हो पाने से प्रभावित पक्षों और प्रशासन दोनों को अब अगली तारीख का इंतज़ार रहेगा। सभी की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सूची पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े सनसनी...कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट मिला
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page