इश्क का खतरनाक ड्रामा: शादी की जिद में प्रेमी 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, पेट्रोल लेकर दी आत्मदाह की धमकी

खबर शेयर करें

औरंगाबाद। इश्क का जुनून जब हद पार कर जाता है तो हालात कितने खतरनाक हो सकते हैं, इसका नजारा मंगलवार सुबह देखने को मिला। थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में एक सिरफिरा प्रेमी शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपने साथ पेट्रोल की केन लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।

जानकारी के मुताबिक, स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का औरंगाबाद के एक गांव में आना-जाना था। कुछ समय पहले एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एमए की छात्रा से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। मामला इतना आगे बढ़ा कि दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली, लेकिन जब युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया और युवक को दूरी बनाने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  विराट कोहली को फिटनेस टेस्ट में ‘शाही छूट’, इंग्लैंड में हुआ आयोजन, उठा विवाद

इसके बाद से युवक लगातार युवती के परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा और जान देने की धमकी देने लगा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह गांव पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने युवती के पिता को फोन कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूओयू का असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स बनेगा ग्लोबल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से तैयार होगी विश्वस्तरीय पाठ्य सामग्री

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। टावर के नीचे देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक बार-बार आग लगाने और कूदने की धमकी देता रहा और उसकी एक ही जिद थी कि जब तक प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को मौके पर बुलवाया और फोन पर युवक से उसकी बात कराई। काफी समझाने-बुझाने और पुलिस के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके पास से पेट्रोल की केन बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षकों के तबादलों का रास्ता साफ...शासन ने दिए 55 दिन अतिरिक्त, अनुरोध के आधार पर होंगे ट्रांसफर

थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब युवती युवक के साथ रहने को तैयार नहीं है। युवती की तहरीर के आधार पर युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page