गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन का कहर, दो यात्रियों की मौत, तीन गंभीर घायल

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पांच यात्री इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा कराने का आदेश, कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा भूस्खलन के चलते हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खाई में गिरे घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से प्री-मानसून की बारिश जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून को कई जिलों में तेज बारिश और गर्जना की चेतावनी जारी की थी। बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान में बनाए जाएंगे आठ न्यूक्लियर पावर प्लांट, रूस देगा सहयोग: एटॉमिक चीफ

23 जून तक खराब मौसम की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 23 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर पर्वतीय मार्गों पर चलने से पहले मौसम की जानकारी लेने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तीर्थनगरी में शर्मनाक खेल: मृतकों के रजाई-गद्दों की रुई निकालकर बनते थे नए बिस्तर, तीन गिरफ्तार

You cannot copy content of this page