इजरायल-ईरान युद्ध छठे दिन भी जारी, तबाही के साये में पश्चिम एशिया, सैकड़ों की मौत

खबर शेयर करें

तेहरान में इजरायली हमलों से परमाणु केंद्र तबाह, ईरान का जवाबी हमला—हाइपरसोनिक मिसाइलों से इजरायल पर प्रहार

तेहरान/येरुशलम। पश्चिम एशिया में जंग का मैदान बने ईरान और इजरायल के बीच छिड़ा युद्ध बुधवार को छठे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच मिसाइल और हवाई हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। हालात बेहद गंभीर हो गए हैं और जानमाल का भारी नुकसान सामने आ रहा है।

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने बीती रात ईरान की राजधानी तेहरान स्थित सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन यूनिट और मिसाइल निर्माण केंद्रों पर जोरदार हवाई हमला किया। इजरायली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई 50 से अधिक फाइटर जेट्स की मदद से की गई, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम की रीढ़ माने जाने वाले केंद्रों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों पर यूरेनियम संवर्धन और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का निर्माण होता था।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक वारदात: कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका

IAEA (इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी) ने भी पुष्टि की है कि इजरायल ने ईरान की एक महत्वपूर्ण परमाणु सुविधा पर हमला किया है। हमले में व्यापक तबाही हुई है और ईरान को सैन्य व औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला...बांध परियोजना की चौकी पर धावा, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, कई लापता

वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायल पर ‘Fatah-1’ नामक हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी हैं, जो सीधे अपने लक्ष्य पर जा गिरीं। ईरान का दावा है कि उसने तेल अवीव स्थित इजरायली खुफिया केंद्र को भी ध्वस्त कर दिया है।

इस युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण पा लिया है। इधर, भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है और वहां से होकर जाने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा रुद्रनाथ धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार के कपाट

ईरानी मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक इजरायली हमलों में 585 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,326 घायल हुए हैं। वहीं, ईरानी मिसाइल हमलों में 20 से अधिक इजरायली नागरिकों की जान जा चुकी है।

दोनो देशों की यह टकराव पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा कर चुका है। वैश्विक शक्तियां अब इस संघर्ष को रोकने की दिशा में सक्रिय हो रही हैं, लेकिन फिलहाल जमीनी हालात बेहद भयावह बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page