पंतनगर में 18 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

पंतनगर। चकफेरी कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय दुर्गावती पुत्री हरिकेश यादव ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे युवती के पिता हरिकेश यादव, जो विश्वविद्यालय में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ड्यूटी से घर लौटे। उस समय दुर्गावती सोई हुई थी। पिता के उठाने पर वह गोठ (बकरी बांधने वाले कमरे) में चली गई। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने जाकर देखा तो दुर्गावती साड़ी के सहारे फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर टुकटुक से विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप 2026: 15 फरवरी को कोलंबो में ‘महामुकाबला’, आंकड़े भारत के पक्ष में

दुर्गावती की मौत से परिवार में मातम छा गया। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसने उत्साहपूर्वक छठ पूजा मनाई थी और किसी तरह के तनाव या परेशानी के संकेत नहीं थे। घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जीवन चेतना फाउंडेशन का शिक्षा सहयोग कार्यक्रम, 30 बच्चों को बांटी शैक्षिक व पौष्टिक सामग्री

थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 से अधिक अतिथि शिक्षक समायोजन से वंचित, दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षक सबसे ज्यादा प्रभावित

You cannot copy content of this page