Haldwani: मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों से किया संवाद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष Dhruv Rautela के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन के बाद उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर रौतेला ने पत्रकारों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और मीडिया तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई: उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में रचा इतिहास, पदकों का शतक पूरा किया

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है, जो जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: पेंटागन के पास ड्रोन की घुसपैठ, हाई अलर्ट से बढ़ी वैश्विक चिंता

कार्यक्रम में Gajraj Singh Bisht, Anil Kapoor Dabbuu सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, शांति भट्ट, चतुर बोरा, आलम नदगली, योगेश विकास भगत, रंजन जगदीश विष्ट और जेड.ए. वारसी बरगली समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page