Haldwani: मेधावी छात्रों का सम्मान…बियरशिबा स्कूल में 10वीं के टॉपर्स को स्कॉलरशिप और ट्रॉफी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया।

इसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को “एन.एन.डी. भट्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर एक्सीलेंस” प्रदान की गई। यह स्कॉलरशिप विद्यालय की संस्थापिका प्रबंधिका निरूपमा भट्ट तलवार और प्रबंधक तिलक राज तलवार द्वारा वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सती ने मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के इस क्रम को निरंतर बनाए रखना ही असली लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का मिशन हैट्रिक: नितिन नवीन ने दिया दो तिहाई बहुमत का टारगेट, मंडल की जगह शक्ति केंद्रों पर फोकस

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनके सहयोग और योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट और आनंद बिष्ट सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में अग्निवीर अभ्यर्थी की निर्मम हत्या का खुलासा, दो माह पुरानी रंजिश में घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा ने किया। स्कॉलरशिप प्राप्त कर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page