हल्द्वानी: 13 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

खबर शेयर करें

हल्द्वानी /नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा मंगलवार को जारी चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने 13 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और नदियों-नालों में तेज जल प्रवाह के साथ संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 20 साल बाद बदलेगी एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता, आयोग से चयनित शिक्षकों को मिला न्याय, 4 हजार शिक्षकों पर पड़ेगा असर

जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने आदेश जारी कर कहा कि 13 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नवाबी रोड से लापता महिला का शव कालीचौड़ जंगल में मिला, आत्महत्या की आशंका

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में घने कोहरे का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page