हल्द्वानी: फुटपाथ खाली कराने के लिए नगर निगम की कार्रवाई तेज, कालाढूंगी रोड व बाजार क्षेत्र में चला अभियान…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। त्योहारों के मद्देनज़र नगर निगम ने शहर में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में गठित अतिक्रमण विरोधी टीम ने कालाढूंगी रोड, मुखानी रोड और बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 6 फरवरी 2026

टीम ने मौके पर लगातार मुनादी (अनाउंसमेंट) कर वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही दुकानदारों और राहगीरों से अपील की गई कि वे फुटपाथ, जो पैदल चलने के लिए निर्धारित है, पर कोई भी सामान न रखें।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार सीजन के दौरान पैदल चलने वालों की सुविधा और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page