उत्तराखंड: प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून की सक्रियता ने मई की चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। राजधानी दून समेत राज्य के कई इलाकों में रविवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश से अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के लिहाज से काफी सुखद रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्री-मानसून बारिश में बीते वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे मई माह में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS–PCS अधिकारियों के तबादले, कई अहम विभागों में नई तैनाती

राज्य के अन्य हिस्सों में भी रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून बारिश में वृद्धि का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट बार चुनाव: डीसीएस रावत अध्यक्ष निर्वाचित, महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी विजयी

इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है, जहां कई बार तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में 300 अरब डॉलर की मेगा रिफाइनरी बनेगी, ट्रंप का बड़ा ऐलान - भारत की रिलायंस होगी साझेदार

सोमवार का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

You cannot copy content of this page