“हम अपहृत नहीं, मौज पर हैं!”… वायरल वीडियो ने बदल दिया नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का रंग…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार बीते को मचे सियासी बवाल और जिला पंचायत के पांच सदस्यों के कथित अपहरण के आरोप अब नाटकीय मोड़ ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल होते ही पूरे मामले का रुख बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल में राहत कार्य तेज, धराली में मिला एक युवक का शव, मृतकों की संख्या पहुंची पांच

वीडियो में सभी पांचों ‘लापता’ सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कह रहे हैं— “हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ, हम तो खुद घूमने आए हैं”।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

सदस्यों का दावा है कि वे सरकार के साथ खड़े हैं और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपक्ष जहां इसे ‘डर के साये में दिया गया बयान’ बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष इस वीडियो को अपने “निर्दोष” होने का सबूत मान रहा है।
अब देखना होगा कि यह वायरल वीडियो सियासी बिसात में किसके पाले में चाल पलटता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फील्ड स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page