दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के समग्र विकास को समर्पित: समित टिक्कू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के नर्सरी से यूकेजी कक्षा के बच्चों ने साल के अंत में एक भव्य प्रस्तुति आयोजित की। यह कार्यक्रम स्कूल के सीनियर सेक्शन के आर.टी.ओ. रोड स्थित ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी शैक्षिक यात्रा की झलक दर्शकों के सामने पेश की।

कार्यक्रम में बच्चों ने इंग्लिश नाटकों के माध्यम से अपनी सीख को प्रदर्शित किया। “लाइफ साइकिल ऑफ़ अ बटरफ्लाई”, “सीवीसी वर्ड्स” और “हेल्दी फूड एंड जंक फूड” जैसे नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण अभिव्यक्तियों और अभिनय ने सभी को गहरी छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रानीखेत में सनसनी...मेरठ में पढ़ाई कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला

मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार उपस्थित थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ‘सेलिब्रेशन ऑफ लर्निंग’ नाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूसीसी पोर्टल में होगा सुधार, नोडल अफसरों को मिलेगा विशेष डैशबोर्ड

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक समित टिक्कू ने अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के समग्र विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में पूर्ण रूप से समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  इटावा में 'केदारनाथ धाम' नाम से मंदिर निर्माण पर बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने अखिलेश यादव के घर धरने की दी चेतावनी

आखिर में, एकेडमिक डायरेक्टर स्मृति टिक्कू ने सभा को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और मनोविज्ञान और वैज्ञानिक अध्ययन के महत्व को भी बताया।

यह कार्यक्रम दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों की शिक्षा और विकास में किए गए निरंतर प्रयासों का प्रतीक था।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page