हल्द्वान: 24 घंटे में दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने झपटमारी की एक वारदात का खुलासा कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशे की लत के कारण वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

मामला 30 अक्टूबर 2025 का है, जब ललित सिंह भंडारी (61) निवासी ढूनामानी, मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़ ने थाना हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि जम्मू से पिथौरागढ़ जाते समय रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी पर उतरने के बाद नैनीताल तिराहे के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल और ₹25,000 नकद छीनकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 367/2025 धारा 3(5)/304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑटो पार्ट्स कंपनी में राज्य कर विभाग का छापा, इनपुट टैक्स क्रेडिट में बड़ी अनियमितता उजागर

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने एएसपी मनोज कुमार कत्याल और सीओ नितिन लोहनी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2025 को नगरपालिका ग्राउंड हल्द्वानी के अंदर मंच के पीछे सीढ़ियों के पास से दो अभियुक्तों —
1️⃣ आकाश कुमार पुत्र स्व. वीरेंद्र कुमार, निवासी कालिका कॉलोनी, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम (उम्र 28 वर्ष)
2️⃣ अजीम अली पुत्र स्व. नवाब अली, निवासी गोलागेट, वार्ड नंबर 14, टनकपुर रोड, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र 27 वर्ष) — को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग...जवाबी कार्रवाई में वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

दोनों अभियुक्तों से POCO कंपनी का मोबाइल और ₹2,740 नकद बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी व झपटमारी जैसी घटनाएं करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: एलटी सहायक अध्यापक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, UKSSSC से एक सप्ताह में जवाब तलब

दोनों के आपराधिक इतिहास—
🔹 अजीम अली के खिलाफ पहले से लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
🔹 आकाश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए ₹500 का नगद इनाम घोषित किया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी—
उपनिरीक्षक अनिल कुमार (चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव),
हेड कांस्टेबल इसरार नवी,
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी और अनिल गिरी (कोतवाली हल्द्वानी)।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page