Udham Singh Nagar: किच्छा में 1 अगस्त को लगेगा तीज एंड राखी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए Shining Divaz द्वारा 1 अगस्त 2026 को होटल ग्रैंड हेरिटेज, किच्छा में “तीज एंड राखी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा और इसमें सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम अग्रवाल के निवास पर हुई पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक रितु अग्रवाल और पूजा गोयल ने बताया कि इस एग्जीबिशन का उद्देश्य महिला उद्यमियों, होम-बेस्ड बिजनेस, स्थानीय ब्रांड और छोटे व्यापारियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचा सकें और अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: CBI की बड़ी कार्रवाई...वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रदर्शनी में फैशन एवं एथनिक वियर, वेस्टर्न वियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, राखी कलेक्शन, गिफ्ट आइटम्स, फूड स्टॉल सहित कई आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। यह आयोजन त्योहारी खरीदारी के साथ-साथ स्थानीय कारोबारियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नकल गिरोह का भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

आयोजक संस्था Shining Divaz की फाउंडर रितु अग्रवाल और पूजा गोयल का कहना है कि जब लोग अपने शहर के स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करते हैं, तो पूरे शहर की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है। इसी सोच के साथ इस विशेष एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा...सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

Shining Divaz ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचें, त्योहारी खरीदारी का आनंद लें तथा स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page