Udham Singh Nagar: किच्छा पुलिस की ईमानदारी बनी मिसाल, गुम हुए दो मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए…सिपाही हेमप्रिया मेहता की सराहनीय पहल

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। किच्छा कोतवाली पुलिस ने आमजन का विश्वास एक बार फिर मजबूत करते हुए दो फोन स्वामियों के गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोजकर उन्हें वापस सौंप दिए।

इस पूरे अभियान में सिपाही हेमप्रिया मेहता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता, मेहनत और तकनीकी प्रयासों के चलते दोनों मोबाइल बरामद किए गए और उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित लौटा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-उत्तराखंड को मिलेंगे कई लाभ

अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर दोनों फोन स्वामियों ने खुशी व्यक्त करते हुए किच्छा कोतवाली पुलिस और विशेष रूप से सिपाही हेमप्रिया मेहता का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा पर जमी देवताल झील, बर्फ की चादर ओढ़े दिखा अद्भुत नजारा

किच्छा कोतवाली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

You cannot copy content of this page