गरमपानी: डोलकोट गधेरे में बाइक समेत बहा वन दरोगा, SDRF की तलाश जारी

खबर शेयर करें

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र के डोलकोट गधेरे में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट (पुत्र दलीप सिंह) बाइक समेत तेज बहाव में बह गए। देर रात तक SDRF और प्रशासन की टीम उनकी तलाश में जुटी रही लेकिन सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान डोलकोट गधेरे को पार करते समय तेज बहाव में वे बाइक समेत बह गए। उनका साथी किसी तरह बच निकला और शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नामी बिल्डर के दफ्तर पर छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, मौके पर जमा कराए 48 लाख

सूचना पर SDRF और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरे और तेज पानी के बहाव के चलते राहत कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ा। दो जेसीबी की मदद से पानी का रुख मोड़कर तलाश की जा रही है। एसडीएम श्री कैंची धाम मोनिका ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

ग्रामीणों की परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि डोलकोट गधेरे पर पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में यह जानलेवा साबित होता है। पानी बढ़ने पर ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार वाहन सवार गधेरे में बहते-बहते स्थानीय लोगों की मदद से बचाए गए हैं। ग्रामीणों ने यहां स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्राथमिक स्कूलों में 1670 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती तेज, 61,861 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

You cannot copy content of this page