Haldwani: सरेशाम चेन स्नैचिंग…बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। मुखानी क्षेत्र में टहल रही एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 3.5 तोले की सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पॉलीशीट निवासी 60 वर्षीय नीता साह शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मुखानी नहर कवरिंग रोड पर टहल रही थीं। इसी दौरान जगदंबा बैंक्वेट हॉल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी 28 दिसंबर को कोटाबाग दौरे पर...विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, पहाड़ पछयाण महोत्सव में लेंगे हिस्सा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी बोले – "जनता की भावनाओं का सम्मान"

पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और महिला का दुपट्टा भी साथ ले गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दोनहरिया की ओर से आए थे और वारदात के बाद मुखानी की ओर भाग निकले।

शहर में इससे पहले भी चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले पीपलपोखरा में एक वृद्धा से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र झपट लिया गया था, जबकि बिठौरिया क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जिले में बदला स्कूलों का समय, हीटवेव के चलते सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर दिया है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page