दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

खबर शेयर करें

मुंबई: भारतीय संगीत जगत से आज बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि परिवार की ओर से की गई है। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उनका इलाज चल रहा है और परिवार उनकी निजता बनाए रखने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में दूसरे दिन भी प्रशासन की छापेमारी, कई मदरसे सील

लेकिन रविवार को यह दुखद समाचार सामने आया कि हिंदी सिनेमा की महानतम आवाज़ों में शामिल आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके बेटे आनंद भोसले ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन का भारत को समर्थन, आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का दिया पूरा समर्थन

कल होगा अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार, आशा भोसले का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जबकि शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

7 दशक तक आवाज़ का जादू

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से अधिक गीत रिकॉर्ड किए और सात दशक से अधिक समय तक संगीत जगत पर राज किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी

वह स्वर कोकिला Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं और उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ से गायन की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उनका पहला गाना 1948 में आया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। संगीत जगत ने आज अपनी सबसे मधुर और अमर आवाज़ों में से एक को खो दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page