सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15-20 नक्सली ढेर

खबर शेयर करें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। गोगुंडा की पहाड़ियों में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अब तक 15 से 20 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं। हालांकि, मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी और रजिस्ट्री को पेपरलैस करने के विरोध में अधिवक्ता आज हड़ताल पर, निकलेंगे आक्रोश रैली

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ गोगुंडा के उपमपल्ली इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में नक्सली छिपे होने की सूचना थी। DRG और CRPF के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बुरी तरह से घिर गए, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों को धामी सरकार की सौगात, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग को मिलेगा एसडी एसीपी लाभ

सुरक्षा बलों की नजर, ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में पूरी तरह सतर्क हैं और अभी भी ऑपरेशन जारी है। जवानों को आसपास के जंगलों में भी सर्चिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना को लेकर उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बनेगा कुमाऊँ का सबसे आधुनिक मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया 6.75 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

You cannot copy content of this page