उत्तराखंड: सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट, मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण के लिए कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस

खबर शेयर करें

टनकपुर। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण करा रही कंपनी को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य 30 अप्रैल 2025 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक परियोजना की आधारभूत संरचना भी तैयार नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद

दिल्ली की पूर्णागिरि रोपवे प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को वर्ष 2012 में रोपवे निर्माण का ठेका दिया गया था। टनकपुर नगर से 22 किमी दूर स्थित पूर्णागिरि धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस रोपवे से श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा की सुविधा मिलनी थी, लेकिन कंपनी के काम में प्रगति नहीं दिखने पर यूटीडीबी ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुबंध समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की सैन्य ताकत को अमेरिकी मजबूती, अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए 482 मिलियन डॉलर की डील को मंजूरी

अगले कदम पर होगा निर्णय

यूटीडीबी के अपर सचिव एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि निर्माण में अनावश्यक देरी को लेकर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। सचिव स्तर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में परियोजना के भविष्य को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई...फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार

You cannot copy content of this page