Haldwani: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति…Video

खबर शेयर करें

लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने की।

बैठक में अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद से कुल 77 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें अल्मोड़ा के एक, ऊधमसिंह नगर के 12 और नैनीताल जिले के 17 मामलों में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: एसी का आउटडोर ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी भी झुलसी, दोनों की मौत

मंडलायुक्त दीपक रावत ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बैंकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी संपत्ति को बंधक रखकर ऋण दिए जाने के बाद यदि वह संपत्ति बेची जाती है तो इसकी सूचना बैंक को देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले बैंक भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे और उन्हें सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: आचार्य बालकृष्ण सीबीआई कोर्ट में पेश, पूर्व प्रिंसिपल के बयान होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

दीपक रावत ने एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री किए जाने के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों को रोकने के लिए संबंधित रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार की जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) प्रक्रिया में स्थलीय निरीक्षण की अनिवार्यता पर भी जोर दिया। कहा कि लेखपाल द्वारा मौके का निरीक्षण किए बिना रिकॉर्ड में बदलाव करना गंभीर लापरवाही है। इससे गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल का दायित्व है कि वह रिकॉर्ड और मौके की भूमि का मिलान कर ही रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि आम नागरिकों को भूमि विवादों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल, आरोपी हिरासत में

बैठक में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन भदौरिया, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मोनिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page