Uttarakhand: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध भट्टियां ध्वस्त, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। जनपद Udham Singh Nagar district में अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 05 अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ते हुए 170 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर 11,800 किलो लहन नष्ट किया गया।

अभियान के तहत टीमों ने बन्नाखेड़ा, इटव्वा, गजरौला (बाजपुर) और बसघर (सितारगंज) क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़

अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की कार्रवाई
आबकारी टीम ने बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बन्नाखेड़ा, इटव्वा और गजरौला में दबिश दी। इस दौरान 03 अवैध भट्टियां नष्ट की गईं। साथ ही 8000 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईपीएफओ सेवाओं के लिए अब सिर्फ चेहरे की पहचान होगी जरूरी: केंद्रीय मंत्री मांडविया

अपराध निरोध क्षेत्र-2 खटीमा टीम की कार्रवाई
वहीं खटीमा क्षेत्र की टीम ने सितारगंज क्षेत्र के बसघर गांव में छापेमारी कर 02 भट्टियों को नष्ट किया। टीम ने मौके से 3800 किलो लहन नष्ट किया और 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में बारिश का कहर: कुल्लू की पार्वती घाटी में डैम टूटा, कई वाहन बहे...देखें खौफनाक वीडियो

इस संयुक्त अभियान में क्षेत्र-04 बाजपुर, क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम और प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर शामिल रहे।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page