चमोली हिमस्खलन: अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

खबर शेयर करें

चमोली: भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा क्षेत्र में आए भीषण हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष आठ मजदूरों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि बाकी मजदूर एक कंटेनर में फंसे हुए हैं, जो पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका है। मौसम अनुकूल होते ही उन्हें बचाने का अभियान तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली बजट को लेकर जनता से सुझाव लेगी सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी उनके साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बचाव दलों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में टैक्सी संचालन के लिए सत्यापन अभियान शुरू, दो चरणों में होगा वाहन सत्यापन

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी अपडेट लिया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए अब देनी होगी ₹1100 सहयोग राशि

प्रशासन और सेना की संयुक्त टीम राहत अभियान में जुटी हुई है। बर्फीले तूफान और कठिन मौसम के बावजूद राहतकर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page