माणा हिमस्खलन अपडेट: 47 मजदूर बचाए गए, आठ की तलाश जारी, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

खबर शेयर करें

चमोली: माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शनिवार सुबह से अब तक दस  मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान एक घायल मजदूर को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अब तक कुल 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि आठ मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश के 544 और विद्यालयों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में कोई कोताही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट विधायक का दरोगा से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल, बोले-ये काम बाद में होगा, तेरा काम पहले हो जाएगा…Video

इस बीच, राहत कार्यों की निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी उत्तर भारत एरिया और डीजीबीआर आज माणा पहुंचने वाले हैं। मौसम अनुकूल रहने पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता मौके पर ही मीडिया को राहत अभियान की स्थिति की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड PCS-2024 का परिणाम घोषित...प्रदेश को मिले 9 नए डिप्टी कलेक्टर, टॉप-2 पर बेटियों का कब्जा

प्रशासन और सेना की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं, ताकि सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page