20 सूत्रीय कार्यक्रम में नैनीताल की बड़ी छलांग, 13वें स्थान से सीधे तीसरे पायदान पर पहुंचा जिला

खबर शेयर करें

नैनीताल। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के पिछले त्रैमास में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जनपद नैनीताल प्रदेश में 13वें स्थान पर था। जिले की इस कमजोर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों की नियमित समीक्षा शुरू की और विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 10 घंटे की सर्जरी से महिला को मिला जीवनदान

नियोजन विभाग, उत्तराखंड से प्राप्त ताजा त्रैमासिक आंकड़ों के अनुसार, जिलाधिकारी के प्रभावी नेतृत्व, सतत निगरानी और विभागीय समन्वय के चलते जनपद नैनीताल ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। बेहतर कार्य निष्पादन के फलस्वरूप जनपद ने प्रदेश स्तर पर 13वें स्थान से छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित कुल 6 विभागों का प्रदर्शन बी श्रेणी में रहा है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं ने भी निरंतर बेहतर प्रगति करते हुए बी श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भीषण बारिश से तबाही, तीन दर्जन से अधिक सड़कें बंद, सरयू नदी उफान पर

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों, नियमित समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्तमान तिमाही में अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी मूल्यांकन में जिले की रैंकिंग और बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में ब्लास्ट के बाद नैनीताल जिले में रेड अलर्ट, पुलिस ने शुरू की सघन चेकिंग

इसके साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page