नैनीताल में जिले के वाहनों को बड़ी राहत देने की तैयारी, 300 से घटकर 200 रुपये हो सकता है टोल

खबर शेयर करें

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में अब स्थानीय निवासियों को शहर में प्रवेश के लिए भारी शुल्क से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका जिले के वाहनों के लिए टोल और पार्किंग शुल्क में छूट देने की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुट गई है।

दरअसल, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी जैसे क्षेत्रों से रोजाना नैनीताल आने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को अब तक पर्यटकों के समान शुल्क चुकाना पड़ रहा था। इससे स्थानीय लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था, जिसे देखते हुए पालिका ने राहत देने की पहल शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान को मिले 285 नए नर्सिंग अधिकारी

नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी रोहिताश शर्मा के अनुसार, उच्च न्यायालय से लेकब्रिज चुंगी को ठेके पर देने की अनुमति मिलने के बाद अब नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत खासतौर पर यूके-04 नंबर प्लेट वाले वाहनों को शुल्क में छूट देने की योजना है, जिससे जिले के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोहरे की चपेट में यमुना एक्सप्रेसवे: 8 बसों व 3 कारों की भीषण भिड़ंत, 4 की मौत, 25 घायल

नई योजना के अनुसार, टोल बैरियर पर शुल्क में कमी की जा सकती है। वर्तमान में 300 रुपये लिए जा रहे टोल को घटाकर करीब 200 रुपये करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं पार्किंग शुल्क, जो अभी 500 रुपये तक है, उसमें भी स्थानीय वाहनों के लिए राहत देने की योजना पर मंथन चल रहा है।

नगरपालिका पहले शहरवासियों के लिए वार्षिक पास की सुविधा दे चुकी है, लेकिन अब इसे पूरे जिले में लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल में सत्ता पलट: 15 साल बाद टीएमसी का किला ढहा, भाजपा पहली बार सरकार बनाने की दहलीज पर

यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो नैनीताल जिले के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से राहत मिलेगी और रोजाना आने-जाने वालों के लिए शहर में प्रवेश आसान और सस्ता हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page