उत्तराखंड: नवमी पर एक अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने बुधवार, 1 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह निर्बंधित अवकाश था, जिसे कर्मचारी संगठनों की मांग पर अब सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल में पांच बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा सस्पेंड, केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस दिन प्रदेशभर में सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक और कोषागार भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

इस फैसले पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे, सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी समेत विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह दिन पहले दस्तक देगा मानसून, लेकिन पहले झेलनी होगी गर्मी की तपिश
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page