Uttarakhand: 6 पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा की चेतावन, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  BCCI में बड़ा बदलाव: रोजर बिन्नी हटेंगे, राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेशभर में कई स्थानों पर गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 1133 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय मार्गों पर सफर करने वाले श्रद्धालुओं से भी यात्रा से पहले मार्ग और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page