मामी संग फरार हुआ दूल्हा…नाबालिग भाई की शादी कराने की तैयारी, चाइल्ड हेल्पलाइन ने रोका बाल विवाह

खबर शेयर करें

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोर का बाल विवाह रुकवा दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि शादी की यह स्थिति उस वक्त बनी, जब दूल्हा अपनी ही मामी के साथ फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक की बारात मंगलवार को फिरोजाबाद जानी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवक घरवालों को पार्लर जाने की बात कहकर गाड़ी लेकर निकला और अपनी मामी को भी साथ ले गया। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को उसके फरार होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की अनुमति

बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजनों ने शादी की रस्में पूरी करने के लिए छोटे बेटे, जो कि नाबालिग है, की शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच मामले की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंच गई और 14 वर्षीय किशोर का बाल विवाह रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यों का किया निरीक्षण

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि किशोर को फिलहाल संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में रखा गया है। उसे जल्द ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  तरबूज बना मौत का कारण...15 वर्षीय किशोर की मौत, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती

इस दौरान केस वर्कर सूर्यप्रताप, परामर्शदाता सपना तोमर और थाना पिलुआ प्रभारी संदीप राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page