उत्तराखंड: सिमली–गैरसैंण मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में गिरने से बाल-बाल बची हरियाणा के यात्रियों की कार

खबर शेयर करें

चमोली। जिले के सिमली–गैरसैंण मोटर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हरियाणा नंबर की एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई की ओर चली गई, लेकिन किस्मत से वह खाई में गिरने से पहले ही पत्थरों पर अटक गई। हादसे में कार सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, हल्द्वानी में निकली भव्य कलश यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार फरीदाबाद (हरियाणा) से ओली गई थी और वापस लौटते समय आदिबद्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार वायर क्रेट की दीवार में लगे पत्थर पर अटक गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में नहाना फायदेमंद, विशेषज्ञों ने बताया आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद कर्णप्रयाग से क्रेन मंगवाकर कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार में कुल चार यात्री सवार थे, जिन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप: गलत दस्तावेजों पर क्लेम, इस निजी अस्पताल का अनुबंध निलंबित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page