Haldwani: पी.सी. जोशी दूसरी बार निर्विरोध बने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अभिभावक संघ के अध्यक्ष

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित अभिभावक संघ चुनाव में पी.सी. जोशी को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा।

चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मिराज खेड़ा की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सी. बेलवाल, मोहम्मद आरिफ, कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम बाईपास पर युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पी.सी. जोशी को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में विद्यालय और अभिभावक संघ के बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं...गंगनहर में कार गिरने से दो युवकों की डूबने से मौत

इस अवसर पर पार्षद मनोज जोशी, पूर्व लेखा परीक्षक हरीश जोशी, कृष्ण जोशी, जीवन शर्मा, बी.आर. जोशी, मधुसूदन सुयाल और कृपाल मेहरा सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ धाम में श्रद्धा का नया कीर्तिमान, 30 मई तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

You cannot copy content of this page