Uttarakhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं…गंगनहर में कार गिरने से दो युवकों की डूबने से मौत

खबर शेयर करें

देवबंद से लौट रहे थे, तांसीपुर के पास हुआ हादसा

रुड़की। देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में आज फिर झमाझम बारिश का अलर्ट, छह जिलों में यलो चेतावनी, इस जिले में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

जल पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेपर लीक से सबक, 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, फुलप्रूफ प्लान तैयार 
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैमरा उठाइए और दिखाइए अपना हल्द्वानी… 90 सेकेंड की रील पर मिलेगा 51 हजार का इनाम

जांच में जुटी पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page