Haldwani: महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं प्रीति, घर से शुरू किया मसाला व हैंडीक्राफ्ट का सफल कारोबार

खबर शेयर करें

REAP योजना से मिली आर्थिक मदद ने बदली जिंदगी, अब सालाना लाख तक की शुद्ध आय

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की प्रीति सैनी आज महिला आत्मनिर्भरता की सशक्त प्रतीक बनकर उभरी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने घर से ही सफल उद्यम खड़ा किया और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू की नई शुरुआत

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

धीरे-धीरे उनके शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मसालों की मांग बढ़ने लगी। स्थानीय बाजारों, मेलों और शादी-विवाह के सीजन में बैंकेट हॉलों तक उनके उत्पाद पहुंचने लगे।

त्योहारी सीजन में भी तैयार करती हैं विशेष उत्पाद

  • होली पर चिप्स, कचरी एवं हर्बल रंग
  • दिवाली पर ऊन की फूल मालाएं, तोरण और विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आतंकियों से लोहा लेते हुए कपकोट का लाल शहीद, पैरा कमांडो गजेंद्र सिंह गढ़िया की शहादत से शोक में जनपद

इससे उनकी आय के स्रोत विविध हुए और कारोबार को स्थिरता मिली।

छोटी दुकान से बढ़ी आय

ऋण की शेष धनराशि से उन्होंने एक छोटी दुकान भी शुरू की, जहां कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचा जाता है। इन सभी गतिविधियों से वे परिवार का भरण-पोषण करते हुए प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया याद

प्रीति सैनी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, सरकारी सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति मिल जाए तो एक सामान्य गृहिणी भी सफल उद्यमी बन सकती है और समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page