राजधानी पर आतंकी साया!…लाल किला और प्रमुख धार्मिक स्थल निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों का हाई अलर्ट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों को मिले गंभीर खुफिया इनपुट्स के बाद देश की राजधानी समेत कई प्रमुख धार्मिक नगरियों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) भीड़भाड़ वाले इलाकों और आस्था केंद्रों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की नजर विशेष रूप से लाल किला और पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले चांदनी चौक इलाके पर है। आशंका जताई गई है कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए हमला करने की साजिश रची जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर—अयोध्या, वाराणसी और मथुरा—भी संभावित हिट लिस्ट में बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया में अमेरिकी ताकत का प्रदर्शन: तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पहुंचा, होर्मुज पर दबाव बढ़ा

बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद से संगठन के ऑपरेटिव सक्रिय हुए हैं और बदले की भावना से किसी बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन इनपुट्स को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, 5 जिंदा जले, ड्राइवर 80% झुलसा

अलर्ट जारी होते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। लाल किले और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वाहनों की सघन जांच, एंटी-सैबोटेज चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  6-0 से स्लोवाकिया को रौंदकर जर्मनी ने 19वीं बार वर्ल्ड कप में जगह पक्की की, नीदरलैंड्स भी क्वालीफाई

You cannot copy content of this page