हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों को राहत, मंत्री गणेश जोशी ने दिए वेतन भुगतान के निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों के लिए राहत की खबर है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उपनल कर्मियों की वेतन संबंधी समस्या पर गंभीरता से चर्चा की।

मंत्री जोशी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव स्वास्थ्य से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि उपनल कर्मियों के वेतन भुगतान का मामला शीघ्र सुलझाया जाए, ताकि उन्हें समय पर वेतन प्राप्त हो सके और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नोटिस के बाद विधायक आवास पर जुटे भाजपाई, अरविंद पांडे का पलटवार-सीबीआई जांच की मांग का लिया जा रहा बदला

बैठक में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के अंतिम चरण को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, एआई से लैस आत्मघाती ड्रोन का किया निरीक्षण

इसके अलावा, आगामी सितम्बर माह में प्रस्तावित ‘‘शहीद सम्मान यात्रा‘‘ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पहाड़ी आर्मी ने बिहार महोत्सव के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित विभागीय और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page