केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद बड़ा एक्शन, पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड, कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/देहरादून। केदारनाथ में रविवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। हादसे की प्रारंभिक जांच में मौसम की अनदेखी और मानकों के उल्लंघन की आशंका के बीच संबंधित एविएशन कंपनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध मजारों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन रिजॉर्ट में की गई कार्रवाई

मंत्रालय ने ट्रांसभारत एविएशन के दो पायलटों के लाइसेंस छह माह के लिए सस्पेंड कर दिए हैं, जिन्होंने प्रतिकूल मौसम के बावजूद उड़ान भरी थी। वहीं, आर्यन एविएशन की चारधाम यात्रा के तहत सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, CM धामी ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद केदारनाथ क्षेत्र में एक ‘कमांड एंड कंट्रोल रूम’ स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो हेलीकॉप्टर उड़ानों की रीयल-टाइम निगरानी करेगा। इसके साथ ही, सभी ऑपरेटरों और पायलटों के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डीएसओ श्याम आर्य और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विमानन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page