उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 287 डॉक्टरों की भर्ती जल्द, शासन ने भेजा प्रस्ताव

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारियों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। शासन ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 09 अप्रैल 2025

इनमें 231 पद सीधी भर्ती के लिए और 56 पद बैकलॉग के तहत शामिल हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ओखलढुंगा स्कूल की टूटी सुरक्षा दीवार पर शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच के आदेश के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति प्राथमिकता पर की जा रही है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

You cannot copy content of this page