Uttarakhand: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा का विस्तार – कई दिग्गज नेताओं ने बदला पाला

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जब महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सामूहिक जॉइनिंग को प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) शामिल हैं। इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव रहा है, जिससे भाजपा को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: डबल मर्डर से सनसनी...भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, ऑनर किलिंग की आशंका

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, स्क्रीनिंग परीक्षा समाप्त

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में इसका असर चुनावी नतीजों में भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यमुनोत्री यात्रा में फिर गई श्रद्धालु की जान, तमिलनाडु के 82 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

राजनीतिक दृष्टि से इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां से ये नेता आते हैं। वहीं भाजपा इसे अपने संगठन विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रही है। आने वाले समय में इस सियासी बदलाव का असर प्रदेश की राजनीति और चुनावी समीकरणों पर साफ देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page